Homemade Beauty Tips For Glowing Skin in Hindi Language
Aao Jane gharelu homemade Ayurvedic nuskhe jisase apki skin me glow Ayega. Ye Sabhi tips aap apane ghar par hi bana skate hai aur istamaal Bhim kar sakte hai.
- होंठों पर ताजे मक्खन अथवा कच्चे दूध में केसर घिसकर कुछ दिन नियमित लगायें, होंठ स्वाभाविक लाली से खिल उठेगे।
- मुहांसों पर शहतूत के पेड़ की छाल कच्चे दूध में घिसकर सोते समय लगाएं, बहुत जल्द मुहांसे दाग सहित ठीक हो जाएंगे। तुलसी के पत्तों का रस नींबू के रस में मिलाकर रूई से कुछ दिन लगायें। चेहरा एकदम कान्तिमय हो जायेगा।
- सर्दी में साबुन का प्रयोग कम कर दें। साबुन के अधिक प्रयोग से त्वचा का प्राकृतिक तेल नष्ट हो जाता है। फलतः त्वचा रूखी व फटने लग जाती है। साबुन की जगह आप दो चम्मच मलाई में तीन-चार बूंदें नींबू का रस और हल्दी मिलाकर चेहरे पर हलके । हाथ से मलें और कुछ समय बाद पानी से धो लें। इससे त्वचा कोमल और चिकनी ही जायेगी।
- बालों में रूसी हो जाने पर बथुए को पानी में उबालकर उससे बाल धोयें। नहाने से पहले तेल को गुनगुना करके सिर में लगाने से भी रूसी खत्म हो जाती है।
- संतरे के छिलके को छाया में सुखाकर पीस लें। इस चूर्ण में एक चम्मच नारियल तेल तथा कुछ बूंदें गुलाब जल लेकर चेहरे पर उबटन की तरह मलें, त्वचा कोमल होगी।
- बालों का असमय झड़ना एक आम समस्या है। फिर भी निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप अधिक से अधिक जामुन खाइये। इससे शरीर को तरावट मिलेगी। नारियल का तेल नियमित रूप से लगायें।
- यदि आपके बाल असमय पक रहे हैं तो आम की गुठली के अन्दर के गूदे को धूप में सुखाकर बारीक पीसकर छान लें। इसे नारियल के तेल में पका कर एक बार पुन: छान लें। लगभग एक माह तक इसे सोने से पूर्व बालों में लगाइये। आपके बालों का पकना रुक जायेगा।
- मसूर की दाल पानी अथवा दही में रात को भिगोकर रख दें। प्रातः इसे पीसकर इसमें आधा चम्मच हल्दी, सुहागे की खील, मक्खन अथवा थोड़ा घी डालकर उबटन करें। इसके नियमित प्रयोग से त्वचा में चमक, लावण्य, व स्रिग्धता आ जाती है और त्वचा का रंग साफ हो जाता है।
- हल्दी की गांठ को फोड़कर दूध में भिगोकर फूल जाने पर पीस लें। उसमें एक चम्मच मैदा व थोड़ा सा सरसों का तेल डालकर उबटन कीजिए। इससे त्वचा रोग तो दूर होते ही हैं, त्वचा के बाल भी नियमित प्रयोग से कम हो जाते हैं।
